Monday, August 3, 2026
HomeदेशMonsoon Updates: हरियाणा में 6 अगस्त तक बारिश की संभावना, IMD...

Monsoon Updates: हरियाणा में 6 अगस्त तक बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Monsoon Updates:  हरियाणा में लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आमजन को उमस भरी पसीने छुटाने वाली गर्मी से रूबरू होना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने 4 अगस्त से 6 अगस्त के दौरान प्रदेश में हवाओं व गरज चमक के बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि  मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा उत्तर की तरफ बढ़ने जा रही है तथा यह बीकानेर, दिल्ली, लखनऊ, पटना, पूर्वी मणिपुर से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा उत्तरपूर्व राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की हवाएं आने की संभावना से राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है जिससे 4 अगस्त से 6 अगस्त के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। परंतु 7 व 8 अगस्त को आंशिक बादल व कहीं कहीं छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है । इस दौरान बीच बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular