Monsoon Updates : हरियाणा में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बना हुआ है और सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। सोमवार को झज्जर, सोनीपत, रोहतक भिवानी, चरखी दादरी जींद, कैथल, हिसार, कुरुक्षेत्र अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला सहित कई जिलों में हल्की बारिश कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, आने चार पांच दिनों में हरियाणा एनसीआर के अधिकतर स्थानों पर मानसून की झमाझम बारिश की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा जामनगर, उदयपुर, अजमेर, झुंझुनूं, हिसार, भटिंडा तक बनी हुई है। अरबसागर में एक डिप्रेशन बनने से अनुकूल परिस्थितियां के कारण मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है जिससे मानसूनी हवाओं तथा राजस्थान पर एक साईक्लोनिक सरकुलेशन बनने से हरियाणा राज्य में 10 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है परंतु इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट तथा वातावरण में नमी की अधिकता बने रहने की संभावना है।

