Tuesday, September 30, 2025
HomeदेशMonsoon Update : हरियाणा में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, प्रदेश में...

Monsoon Update : हरियाणा में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, प्रदेश में जल्द होगी मॉनसून दस्तक, IMD जारी किया अपडेट

Monsoon Update: हरियाणा में जल्द ही मॉनसून पहुंचने के आसार हैं। लगातार बादलों की आवाजाही के साथ तेज गति से हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश से सम्पूर्ण इलाके में मौसम सुहावना बना हुआ है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को रोहतक समेत कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर 19 जून की रात्रि को सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

20-23 जून के दौरान प्री मॉनसून गतिविधियां जिसमें तेज गति से हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। उसके साथ ही हरियाणा में 28-30 जून तक मानसून की धमाकेदार एंट्री हो जाएगी। जून महीने के अंत तक लगातार मॉनसून बारिश से हरियाणा एनसीआर सरोवर होने की प्रबल संभावना बन रही है।

RELATED NEWS

Most Popular