Friday, September 20, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून, रोहतक सहित 9 शहरों में बारिश...

हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून, रोहतक सहित 9 शहरों में बारिश का अलर्ट

अंबाला सहित इंद्री, रादौर, थानेसर, गुहला, पिहोवा, शाहाबाद, बराड़ा, नारायणगढ़ में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन शहरों में गरज-चमक के साथ हलकी से मध्यम बारिश होने के आसार जताए हैं। यहां हवाएं भी चलेंगी।

हिसार । हरियाणा में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। प्रदेश में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में अगले 4-5 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है। हरियाणा के चौधरी चरणसिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से मौसम को लेकर जानकारी डाली गई है। 2 दिन में मौसम बदलने के कारण तापमान में सामान्य से 5.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। नारनौल का तापमान सबसे कम 10.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

अंबाला सहित इंद्री, रादौर, थानेसर, गुहला, पिहोवा, शाहाबाद, बराड़ा, नारायणगढ़ में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन शहरों में गरज-चमक के साथ हलकी से मध्यम बारिश होने के आसार जताए हैं। यहां हवाएं भी चलेंगी। दो दिन में मौसम बदलने के कारण तापमान में सामान्य से 5.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वैसे मौसम विशेषज्ञों ने 2 दिनों तक धुंध छाने की संभावना जताई है।

इसकी जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 1 दिसंबर तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। क्योंकि एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवाओं में बदलाव से राज्य में पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है जिससे कल 27 नवंबर व आज 28 नवंबर के दौरान राज्य में कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश दर्ज हुई जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

उन्होंने आगे बताया कि एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 29 नवंबर रात्रि से 1 दिसंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई होने तथा कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 2 दिसंबर से 5 दिसंबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क तथा उत्तरी व उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने से राज्य में रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने तथा सुबह के समय हल्की धुंध रहने की संभावना है।

आपको बता दें हरियाणा में अभी मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में 28, 29 नवंबर को भी बादल छाए रहेंगे। रात के तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। 30 नवंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे 2 दिसंबर तक बादल छाए रहने की उम्मीद है। इससे रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular