Thursday, August 27, 2026
HomeदेशMithun Chakraborty : मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Mithun Chakraborty : मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Mithun Chakraborty : भारतीय सिनेमा में अहम योगदान के लिए एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलेगा। उन्हें यह अवॉर्ड 8 अक्टूबर को दिया जाएगा। इसकी जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर दी है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, ‘ये घोषणा करते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है। 8 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में ये अवॉर्ड उनको दिया जाएगा।

बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती ने अलग-अलग भाषाओं- बंगाली, हिंदी, ओड़िया, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और पंजाबी में कई शानदार फिल्में की हैं। उन्हें 3 बार राष्ट्रीय फिल्म सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। वहीं उन्हें 2024   अप्रैल 2024 में उन्हें पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular