Monday, June 16, 2025
Homeराजस्थानराजस्थान विधान सभा में सामूहिक योग के लिए मंत्रियों और विधायकों ने...

राजस्थान विधान सभा में सामूहिक योग के लिए मंत्रियों और विधायकों ने किया योगाभ्यास

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर राजस्थान विधान सभा में विश्व योग दिवस के लिए सामूहिक योग के लिए पूर्वाभ्यास किया गया।

सोमवार को राजस्थान विधान सभा में विधान सभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी, मं‍त्रीमण्‍डल के सदस्यगण, विधायक, विधानसभा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक योग किया।

देवनानी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि योग को जीवन का अंग बनाये। उन्होंने कहा कि योग को दिनचर्या में जोड़ने से मन, मस्तिष्क, और शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान रहता है। शरीर को स्वस्थ रखना प्रत्‍येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। देवनानी ने कहा कि सूक्ष्म व्यायाम प्रतिदिन अवश्य करें। इससे मन एकाग्र होगा और शरीर को नई ऊर्जा मिलेगी।

देवनानी ने कहा कि इस वर्ष एक पृथ्‍वी एक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए योग विषय पर ग्‍यारहवां अन्‍तर्राष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग भारत के लोगों द्वारा शुरू किया जाने वाला शारीरिक, मानसिक और आध्‍यात्मिक अभ्‍यास है, जिसे अब दुनियाभर में मनाया जा रहा है। योग केवल व्‍यायाम ही नहीं बल्कि यह स्‍वयं, दुनिया और प्रकृति के साथ एकता की भावना को खोजने का एक तरीका भी है।

देवनानी ने दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर, हरिमोहन शर्मा, चन्‍द्रभान सिंह आक्‍या,  विश्‍वनाथ मेघवाल, जयदीप बिहानी सहित अनेक विधायकगण मौजूद रहे। क्रीड़ा भारती के  महक सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया।

क्रीड़ा भारती और इंडियन योगा ऐसोसिएशन के तत्वाधान में राजस्थान विधानसभा में सामूहिक योग का आयोजन किया गया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular