Tuesday, May 7, 2024
Homeस्वास्थ्यब्रेकअप होने पर मर्दों को भी होता है दर्द, ये बातें ‘मूव...

ब्रेकअप होने पर मर्दों को भी होता है दर्द, ये बातें ‘मूव ऑन’ करने में करेंगी मदद

- Advertisment -

झगड़ा होने के बाद ईशा कर उसके बॉयफ्रेंड ने अभिषेक की मेंटल हेल्थ का मजाक भी उड़ाया था। वो इतने दर्द में था कि दर्शकों को उसका हाथ उठाना तक गलत नहीं लगा और लोग उसके फेवर में उतर आये।

- Advertisment -

चंडीगढ़। ब्रेकअप का दर्द केवल महिलाओं को ही नहीं होता, मर्दों को भी होता है। इस दर्द की वजह से कई लड़कों की जिंदगी थम सी जाती है। कुछ दिन पहले खत्म हुए बिग बॉस 17 के रनरअप अभिषेक जिसे विनर से भी अधिक दर्शकों ने चाहा उसका दर्द शो में साफ़ दिखा। शो में में अभिषेक की एक्स ईशा मालवीय भी थी। झगड़ा होने के बाद ईशा कर उसके बॉयफ्रेंड ने अभिषेक की मेंटल हेल्थ का मजाक भी उड़ाया था। वो इतने दर्द में था कि दर्शकों को उसका हाथ उठाना तक गलत नहीं लगा और लोग उसके फेवर में उतर आये।

अभिषेक के पिता ने सोशल मीडिया पर सामने आकर ईशा से हुए ब्रेकअप को लेकर कहा था कि जब अभिषेक का ब्रेकअप हुआ तो ये बहुत परेशान हो गया था। ये इतना ज्यादा परेशान हो गया था कि इसे रातों को नींद नहीं आती थी। उठ-उठकर बैठ जाता था। इसने मुझसे खुद कहा कि पापा मैं बहुत परेशान हूं। मुझको डॉक्टर को दिखाओ। मुझे रात को नींद नहीं आती है। दिन में भी परेशान रहता हूं। कहीं मेरा एक्सीडेंट ना हो जाए, गलत चीजों में ना पड़ जाऊं। इसके बाद हमने इसे चंडीगढ़ डॉक्टर को दिखाया बल्कि डॉक्टर से सलाह ली। कुछ समय के बाद वो ठीक हो गया।

इसी तरह से ब्रेकअप का दर्द मर्द की मानसिक शांति के साथ साथ शारीरिक परेशानियों को भी बढ़ा देता है। इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसी ही बातें जानने को मिलेंगी। जिससे पुरुष ब्रेकअप होने के बाद आसानी से जिंदगी में आगे बढ़ सकते हैं।

1. ब्रेकअप को करें स्वीकार

ब्रेकअप के बाद उदासी, अकेलापन और गुस्सा जैसी कई भावनाएं महसूस होना स्वाभाविक है। ब्रेकअप होने पर उस दुख को बाहर आने दें और सभी भावनाओं को दिल से स्वीकार करें।

2. तुरंत दूसरा रिश्ता ना बनाएं

कभी-कभी क्या होता है कि गुस्से या दूसरों को जलाने के लिए हम तुरंत दूसरे रिलेशनशिप में आ जाते हैं। जो कि बहुत गलत निर्णय होता है। ब्रेकअप के बाद कुछ समय तक अकेले रहें और खुद को जानें कि आप क्या नया कर सकते हैं।

3. रिश्ते पर विचार करें

ब्रेकअप के बाद एक बार अकेल बैठकर जरूर सोंचे कि रिश्ते में क्या गलत हुआ और आपने क्या सीखा। यह आपकी सेल्फ ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है। ताकि आपको आगे फिर से ऐसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

4. खुद को समय दें

हर जख्म को भरने में समय तो लगता ही है। ऐसे में ब्रेकअप के बाद खुद को पूरा समय दें। शांत मन और दिमाग से अपने फैसले लें और कुछ भी ऐसा कदम ना उठाएं जिससे आपको आगे पछताव हो।

5. कम ही लोग से रखें संपर्क

कम से कम कुछ समय के लिए अपने करीबियों से दूरी बना लें। इससे आपको खुद को समझने में मदद मिलेगी। लोगों की राय से खुद को दूर रखें क्योंकि जरूरी नहीं है कि हर कोई आपके दर्द को समझें। इसलिए हर किसी के साथ अपने दर्द को ना बाटें।

6. खुद की करें देखभाल

अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत का ख्याल रखें। खुद को ऐसी गतिविधियों में शामिल करें जिनसे आपको खुशी मिले। वर्कआउट करें, अच्छा खाना खाएं और पूरी नींद लें।

7. परिवार-दोस्तों के साथ गुजराएं वक्त

उन दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं जो आपकी परवाह करते हैं। साथ ही सब भुलाकर उनके साथ खूब बातें करें।

8. सेल्फ ग्रोथ

पार्टनर से अलग होने के बाद आप खुद में एक अलग एनर्जी महसूस करेंगे। जो आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करती है। खुद को चेंज करनी की आपको भावना आएगी। जिसे अनदेखा ना करें और फॉलो करें।

9. खुद को बनाएं मजबूत

यह स्वाभाविक है कि रिश्ता टूटने के बाद आप कमजोर महसूस करते हैं। ऐसे में आपको खुद को टूटने से बचाना है। आप ध्यान दें कि किसी भी बात से आपको कोई इफेक्ट ना पहुंचे। खुद को अंदर से मजबूत बनाने पर फोकस करें।

10. मेंटल हेल्थ

ब्रेकअप के दौरान में हम कई तरह की चीजों से गुजरते हैं। जिसका सबसे ज्यादा असर हमारी मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। ऐसे में अगर आप खुद को अकेला महसूस करते हैं तो आप अपने मन की बातें किसी के साथ शेयर करना चाहते हैं तो किसी अच्छे साइकोलॉजिस्ट से संपर्क करें। आपको इस दर्द से बाहर निकलने में काफी मदद भी मिलेगी।

याद रखें कि आगे बढ़ना हर व्यक्ति के लिए एक अनोखी जर्नी है। बस आप अपने प्रति दयालु रहें और जरूरत पड़ने पर सहायता मांगने में बिल्कुल भी संकोच न करें। जख्म को भरने में समय लगता है, लेकिन खुद को मोटिवेट और सपोर्ट करते हुए यह मुश्किल रास्ता आप आसान बना सकते हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular