रोहतक : पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में गुरुवार को हरियाणा विधानसभा की मेडिकल एजुकेशन एंड हेल्थ सर्विसेज की सब्जेक्ट कमेटी ने पीजीआईएमएस का दौरा किया।
इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों ने पीजीआईएमएस के निदेशक कार्यालय में अधिकारियों के साथ वार्ता की और संस्थान में निरीक्षण किया। पीजीआईएमएस के कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने सभी विधायकों का स्वागत किया और अधिकारियों से अवगत करवाया। डाॅ. एच.के. अग्रवाल ने बताया कि संस्थान एक परिवार की तरह मरीजों को उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है।
डाॅ. अग्रवाल ने बताया कि कमेटी द्वारा संस्थान में पौधारोपण करके हरियाली बढ़ाने का संदेश भी दिया गया। पीजीआईएमएस के निदेशक डॉ एस. के. सिंघल ने बताया कि कमेटी में चेयरपर्सन के तौर पर इंद्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार कश्यप, बरोदा विधानसभा क्षेत्र के विधायकइंदुराज सिंह नरवाल, महम विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलराम दांगी, बादली विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप वत्स, नलवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर पनिहार, और बावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार शामिल थे।
डॉ सिंघल ने बताया कि कमेटी ने सबसे पहले निदेशक कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में संस्थान के सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग की, जिसमें उन्हें विस्तार से संस्थान के बारे में स्लाइड के माध्यम से विस्तार से बताया गया।
कमेटी के सदस्यों ने पीजीआई के अधिकारियों द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं से संतुष्टि जाहिर की और कुछ जरूरी सुझाव दिए, जिन पर संस्थान के अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता से अमल किया जाएगा।
डॉ. सिंघल ने बताया कि कमेटी ने सुझाव दिया है कि संस्थान के ग्रुप ए,बी और सी श्रेणी के पदों को भरने के लिए सरकार को पत्र लिखा जाए, ताकि एचपीएससी और एचएसएससी की जगह विश्वविद्यालय के पास खुद की भर्ती करने की पावर आ जाए और भर्ती प्रक्रिया में तेजी आए।
इस अवसर पर उपायुक्त सचिन गुप्ता, हरियाणा विधानसभा से नरेन दत्त अतिरिक्त सचिव, सुल्तान सुपरिटेंडेंट, राजदीप, संदीप, विश्वविद्यालय से कुलसचिव डॉ रूप सिंह, डीन डॉ अशोक चौहान, डीन एकेडमिक डॉ एमजी वशिष्ठ, डीएसडब्लू डॉ सविता सिंघल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुंदन मित्तल, डाॅ. बलजीत, जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ उमेश यादव सहित संस्थान के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

