Thursday, March 12, 2026
HomeरोजगारMDU की छात्रा सोनाली चौहान ने पहले प्रयास में पास की गुजरात...

MDU की छात्रा सोनाली चौहान ने पहले प्रयास में पास की गुजरात न्यायिक सेवा परीक्षा

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (MDU Rohtak) के सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडीज़ (सीपीएएस) की एलएलएम की छात्रा सोनाली चौहान ने गुजरात न्यायिक सेवा परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 52 प्राप्त की है।

एमडीयू-सीपीएएस के निदेशक प्रो. प्रदीप के. अहलावत ने सोनाली चौहान को न्यायिक सेवा में चयनित होने पर बधाई देते हुए कहा कि सोनाली की सफलता ने न केवल एमडीयू-सीपास का गौरव बढ़ाया है, बल्कि संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है। उनकी यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

प्रो. प्रदीप के. अहलावत ने लॉ कोऑर्डिनेटर डॉ. वीरेंद्र सिंधु और विधि विभाग के सभी शिक्षकों को भी बधाई दी और कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही विद्यार्थी इस तरह की उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर रहे हैं। एमडीयू- सीपीएएस परिवार की ओर से सोनाली चौहान को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी गईं।

RELATED NEWS

Most Popular