Friday, March 13, 2026
HomeहरियाणारोहतकMDU रोहतक के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी और 7 स्वयंसेवकों का राज्यस्तरीय एनएसएस...

MDU रोहतक के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी और 7 स्वयंसेवकों का राज्यस्तरीय एनएसएस पुरस्कार के लिए चयन

रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (MDU Rohtak) के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विश्वविद्यालय के एक एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी तथा सात एनएसएस स्वयंसेवकों का सत्र 2023–24 के लिए प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार हेतु चयन हुआ है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय में एनएसएस गतिविधियों की सक्रियता और सामाजिक योगदान को दर्शाती है।
राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने सभी चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की एनएसएस समन्वयिका प्रो. सविता राठी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में एनएसएस गतिविधियों को निरंतर सशक्त बनाया जा रहा है तथा स्वयंसेवक समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
चयनित कार्यक्रम अधिकारी में प्रो. डॉ. ऊषा दहिया, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, छोटू राम आर्य महाविद्यालय, सोनीपत शामिल हैं। वहीं चयनित एनएसएस स्वयंसेवकों में राहुल (अग्रवाल महाविद्यालय, बल्लभगढ़), आशीष (एमडीयू, रोहतक), प्रियांशु (छोटू राम आर्य महाविद्यालय, सोनीपत), अपराजित सिंह (ऑल इंडिया जाट हीरो मेमोरियल कॉलेज, रोहतक), दक्षिता गुलिया (सियास्ते, झज्जर), प्रियंका (एमडीयू, रोहतक) तथा मोनिका (जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत) शामिल हैं। इन सभी ने एनएसएस के माध्यम से समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर तथा विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
RELATED NEWS

Most Popular