Monday, June 22, 2026
HomeहरियाणारोहतकMDU ने जारी की डेटशीट : यूजी और पीजी कोर्सों की विभिन्न...

MDU ने जारी की डेटशीट : यूजी और पीजी कोर्सों की विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 जून से आरम्भ होंगी

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (Maharshi Dayanand University Rohtak) ने यूजी, दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों समेत अन्य पीजी पाठ्यक्रमों की जून-2026 परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।

बीए और बीकॉम की विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 जून से आरम्भ होंगी। सीडीओई के एमसीए, एमएससी (कंप्यूटर साइंस), एमएससी (डीएसएमएल) द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के स्वयम पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 25 जून से शुरू होंगी।

एमए, एमएससी, एमकॉम और एम.लिब के तृतीय और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 और 27 जून से आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं नियमित, री-अपीयर और इम्प्रूवमेंट श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए होंगी।

परीक्षा नियंत्रक प्रो राहुल ऋषि ने बताया कि डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। See less

RELATED NEWS

Most Popular