Wednesday, July 15, 2026
Homeहरियाणारोहतकएमडीयू ने आईटीईपी परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल जारी किया, 7 सितंबर से...

एमडीयू ने आईटीईपी परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल जारी किया, 7 सितंबर से होंगी परीक्षाएं

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) बीए-बीएड और बीकॉम-बीएड के द्वितीय, चतुर्थ एवं छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि नियमित, पुनर्परीक्षा, अतिरिक्त और सुधार श्रेणी के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 7 सितंबर 2026 से शुरू होंगी। परीक्षा फॉर्म बिना लेट फीस के 30 जुलाई तक ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। इसके बाद 6 अगस्त तक 970 रुपये तथा 22 अगस्त तक 1940 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन किए जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि सभी पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय ने संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भी समय पर परीक्षा फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विश्वविद्यालय पोर्टल को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित रखने के लिए संबंधित शाखाओं को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम विलंब से घोषित होने के कारण वे समय पर परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाएंगे, उन्हें परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर बिना किसी लेट फीस के आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। इसके बाद विश्वविद्यालय के नियमानुसार विलंब शुल्क लागू होगा।

RELATED NEWS

Most Popular