Monday, July 27, 2026
HomeहरियाणारोहतकMDU ने बीबीए, एमएससी, एमकॉम सहित कई कोर्सों के रिजल्ट जारी किया

MDU ने बीबीए, एमएससी, एमकॉम सहित कई कोर्सों के रिजल्ट जारी किया

रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) ने सितंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपने परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mdu.ac.in पर देख सकते हैं।

परीक्षा नियंत्रक प्रो राहुल ऋषि ने बताया कि सितंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित बीबीए के प्रथम सेमेस्टर (री-अपीयर) तथा तृतीय और पंचम सेमेस्टर (फुल व री-अपीयर), बीबीए (बीई), बीबीए (सीएएम) और बीबीए (आईआई) के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर (री-अपीयर) तथा पंचम सेमेस्टर (फुल व री-अपीयर) के परिणाम शामिल हैं। इसके अलावा बीएचएमसीटी के प्रथम, तृतीय, पंचम और सप्तम सेमेस्टर (फुल व री-अपीयर) के परिणाम भी घोषित किए गए हैं।

एमकॉम (ऑनर्स) सातवें सेमेस्टर (फुल व री-अपीयर) तथा एमकॉम (ऑनर्स) पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के नौवें सेमेस्टर (फुल व री-अपीयर) के परिणाम भी जारी किए हैं। इसके साथ ही चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत बीए-बीएड के दूसरे और चौथे सेमेस्टर तथा बीकॉम-बीएड के दूसरे सेमेस्टर के परिणाम भी घोषित किए गए हैं।

वहीं विज्ञान संकाय के अंतर्गत एमएससी के कई विषयों के चौथे सेमेस्टर (री-अपीयर) के परिणाम भी जारी किए गए हैं। इनमें जेनेटिक्स, बायोइन्फॉर्मेटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री, बॉटनी, एनवायरनमेंटल बायोटेक्नोलॉजी, जूलॉजी, मैथमैटिक्स, कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, स्टैटिस्टिक्स, केमिस्ट्री और डेटा साइंस एंड मशीन लर्निंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रम शामिल हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular