Friday, July 24, 2026
HomeदेशWeather : हरियाणा में 10 से 13 जून के दौरान मौसम रहेगा...

Weather : हरियाणा में 10 से 13 जून के दौरान मौसम रहेगा परिवर्तनशील, कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना

Weather: हरियाणा में मौसम परिवर्तन शील बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में 10 से 13 जून के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्र पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम परिवर्तन शील बना हुआ है। जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आंशिक बादल वाही देखने को मिल रही है जबकि दक्षिणी हिस्सों में तेज गति की हवाओं के साथ छिट-पुट बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल रही है। वहीं आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम आमतौर पर परिवर्तन शील बना रहेगा । क्योंकि एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय पहला 10 जून को उसके बाद 12 जून सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 10-13 जून के दौरान मौसम में बदलाव बादलों की आवाजाही के साथ तेज गति की हवाओं आंधी अंधड़ हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। बीच में तापमान में हल्की बढ़त और लगातार दक्षिणी पश्चिमी हवाओं से सम्पूर्ण इलाके में उमस भरी गर्मी अपने तेवरों को दिखाएंगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular