Haryana Monsoon: पूरे हरियाणा में मानसून छा गया है। आने वाले दिनों में सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं कई जगहों पर बारिश भी हुई। वहीं मौामम विभाग ने बारिश 1 जुलाई तक बरसात अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि मानसून ने हरियाणा सहित पूरे देश को कवर कर लिया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आज, 29 जून 2025 को राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शेष भागों और पूरी दिल्ली में आगे बढ़ते हुए दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने 8 जुलाई (पूरे भारत को कवर करने की सामान्य तिथि से 9 दिन पहले) की सामान्य तिथि के मुकाबले 29 जून को पूरे देश को कवर कर लिया है। हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी जिलों और मध्यवर्ती और पश्चिमी जिलों में बारिश की अच्छी गतिविधियों को दर्ज किया गया जबकि हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में मानसून की धीमी शुरुआत देखने को मिल रही है। हरियाणा के दक्षिणी जिलों के हिस्सों में अभी भी अभी भी बारिश की दरकार बनीं हुईं हैं।
बता दें कि रविवार को हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकूला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र कैथल करनाल पानीपत और उसके बाद सोनीपत सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी चरखी दादरी में और एनसीआर दिल्ली फरीदाबाद पलवल मेवात इसके अलावा गुड़गांव रेवाड़ी और जिला महेंद्रगढ़ में भी मानसून की गतिविधियों को दर्ज किया गया है ज सबसे ज्यादा बारिश चंडीगढ़ में 119 मिलीमीटर, पंचकूला में 82 मिलीमीटर जबकि अंबाला में 91 मिलीमीटर जबरदस्त तूफानी बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है।
वर्तमान परिदृश्य में बनीं मौसमी परिस्थितियां इस प्रकार है बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है अगले 2 दिनों में धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। साथ ही साथ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उत्तरी हरियाणा और निकटवर्ती क्षेत्रों पर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके अलावा एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। इन सभी मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से आने वाले दिनों में मानसून अपने रंग दिखाएगा इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।