Friday, June 13, 2025
Homeदेशहरियाणा में प्रचंड हीटवेव: तापमान 46 डिग्री के पार, रोहतक समेत नौ...

हरियाणा में प्रचंड हीटवेव: तापमान 46 डिग्री के पार, रोहतक समेत नौ जिलों में रेड अलर्ट जारी, जानें- मौसम का लेटेस्ट हाल

Weather Update: हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में गर्मी अपने चरम पर बनी हुई है। गुरुवार सुबह से ही झुलसाने वाली गर्मी और हीट वेब (लू) अपने प्रचंड तेवरों से आगाज किए हुए है। हरियाणा के कई जिलों में 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।

भारतीय मौसम विभाग ने 13 जून तक झुलसाने वाली गर्मी और प्रचंड हीट वेब लूं के लिए हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिलों के लिए रेड अलर्ट जबकि शेष हरियाणा के जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, अभी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 14 जून तक झुलसाने वाली गर्मी और हीट वेब से राहत के आसार नहीं हैं। उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी पर हलचलों की मौसम प्रणालियों के संयुक्त असर से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में हवाओं की दिशा में बदलाव यानी हवाएं पूर्वी होने से साथ मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी और हीट वेब लूं से आमजन को राहत मिलेगी।

पढ़ें कहां कितना रहा न्यूनतम पारा

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में बलुचिस्तान और थार मरुस्थल से सीधी पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं का मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर पर कहर देखने को मिल रहा है। इन शुष्क गर्म हवाओं ने वातावरण से नमी को सोख लिया है, साथ ही साथ सूर्य देव के तल्ख़ तेवरों से आसमान से आग बरस रही है। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में लगातार तापमान में उफान देखने को मिल रहा है और झुलसाने वाली गर्मी और हीट वेब से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा है।

पढ़ें- कहां कितना रहा अधिकतम तापमान

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular