Saturday, January 17, 2026
HomeदेशMonsoon in Haryana: हरियाणा में मानसून की एंट्री, कई जिलों में झमाझम...

Monsoon in Haryana: हरियाणा में मानसून की एंट्री, कई जिलों में झमाझम बारिश, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

Monsoon in Haryana : हरियाणा में मानसून की धमाकेदार एंट्री हो गई है। पिछले 25 वर्षों में यह 14 वीं बार है जब मानसून समय से पहले आया है। बुधवार सुबह से ही यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हरियाणा एनसीआर दिल्ली में प्री मानसून गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा था। अब हरियाणा में मानसून की धमाकेदार एंट्री हो गई है। आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है।

वहीं माैसम विभाग के अनुसार, वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल रहा है और इसके पीछे एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ 25 जून और उसके बाद 28 जून को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से पहले पश्चिमी विक्षोभ से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब पर बनने की संभावना बन रही है। जिसकी वजह से बंगाल की खाड़ी से और अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी मिलने से आने वाले जून महीने के अंतिम दिनों में 25-30 जून के दौरान मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार झमाझम मानसून बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। वहीं इस बार मानसून सीजन में 114% बारिश होने की संभावना है।

RELATED NEWS

Most Popular