Wednesday, February 11, 2026
HomeहरियाणारोहतकWeather Updates: हरियाणा में ठंड और बढ़ेगी, 31 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील...

Weather Updates: हरियाणा में ठंड और बढ़ेगी, 31 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा, जानें- लेटेस्ट वेदर अपडेट

Weather Updates: हरियाणा में अब ठंड का असर और बढ़ेगा। शीत लहर के साथ कोहरा सताएगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अलसुबह व देर रात घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है।

एचएयू हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में 31 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील संभावित। इस दौरान एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है।

इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। इस दौरान नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में पर अलसुबह व देर रात्रि धुंध भी रहने की संभावना है।

इस दौरान 28 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच में ठंड और बढ़ने की संभावना है। परंतु 31 दिसंबर के बाद उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट संभावना है।

RELATED NEWS

Most Popular