Weather Update : हरियाणा में पश्चिमी मौसम प्रणाली का असर साफ तौर पर देखने को मिला। सम्पूर्ण राज्य में हल्की से मध्यम बारिश बूंदाबांदी और तेज गति की हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश और तेज गति की हवाओं के साथ छिट-पुट बूंदाबांदी ने सम्पूर्ण इलाके के मौसम के मिजाज को बदल दिया और गर्मी में सर्दी का अहसास होने लगा है सम्पूर्ण इलाके में कूलर एयरकंडीशनर और पंखे बंद हो गए हैं सुबह के समय गर्म कपड़ों का एक बार फिर से इस्तेमाल शुरू हो गया है। पश्चिमी मौसम प्रणाली ने गर्मी के तेवरों को ढीला बना दिया वहीं तेजी से बढ़ रहे तापमान को नियंत्रित कर दिया। 21 मार्च को केवल उत्तरी जिलों में मौसम आमतौर पर गतिशील बना रहेगा और केवल एक दो स्थानों पर छिट-पुट बूंदाबांदी की सम्भावना बन रही है। कल सुबह से ही हवाओं की दिशा में बदलाव से यानी एक बार फिर से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और सुबह के धंटो में हवाएं शांत बनीं रहीं तो कहीं कहीं छिट-पुट कोहरा भी देखने को मिलेगा।
उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 21 मार्च को सक्रिय होने से शनिवार दोपहर बाद से 23 मार्च के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली मौसम परिवर्तन शील बना रहेगा और बादलवाही के साथ छिटफुट बूंदाबांदी की घटनाएं फिर से मैदानी क्षेत्रो में कुछ एक जगह होने की संभावना रहेगी। बादल और बूंदाबांदी का सिलसिला 22 को भी बना रहेगा तो 23 और 24 को ऐसी गतिविधियों में मामूली वृद्धि देखने को मिल सकती है। इसके बाद 28 मार्च को भी एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से मौसम में बदलाव की सम्भावना बन रही है।

