Monday, July 27, 2026
HomeदेशWeather Update : हरियाणा में 9 से 14 अक्टूबर के दौरान मौसम...

Weather Update : हरियाणा में 9 से 14 अक्टूबर के दौरान मौसम शुष्क रहेगा, जानें- लेटेस्ट अपडेट

Weather Update : हरियाणा में बारिश के बाद मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के दौरान मौसम शुष्क रहेगा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया  पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हरियाणा राज्य में 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में तेज बारिश भी हुई है। एचएयू हिसार की कृषि मौसम वेधशाला में दर्ज 96 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। इस दौरान दिन के तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई है।

पश्चिमी विक्षोभ के आगे जाने के बाद कल 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम साफ रहने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में फिर से बदलाव उत्तर व उत्तर पश्चिमी होने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular