Weather Update : हरियाणा में गुरुवार को मौसम का मिजाज एक बार बदल गया है। प्रदेश के रोहतक समेत कई जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्टूबर महीने मे बंगाल की खाड़ी और अरब सागर पर हलचलें ज़ारी रहने तीन से चार निम्न दबाव क्षेत्र और साथ ही साथ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर चार से पांच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह मौसम परिवर्तन शील और मौसम में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिलेगा तेज गति से हवाओं के साथ गर्ज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बन रही है।
- मौमम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, 4 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने की संभावना है। इसके 5 से 7 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है।वहीं 5 व 7 अक्टूबर 2025 को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कई स्थानों पर और 06 अक्टूबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान चंडीगढ़ सहित दोनों राज्यों में गरज / चमक और तेज हवाएँ (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।
- वहीं 6 अक्टूबर को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी/अति भारी वर्षा होने की संभावना है। 7 अक्टूबर को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।