Mausam ki Jankari : हरियाणा में दिन और रात के तापमान में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हाेने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 16 फरवरी तक शुष्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है जिससे विशेषकर रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। परंतु 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। जिससे राज्य में 16 फरवरी रात्रि व 17 फरवरी को आंशिक बादलवाई रहने तथा हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है तथा बाद में राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।

