Thursday, February 6, 2025
Homeहरियाणारोहतकमास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप : रोहतक के चांद सिंह ने 2 स्वर्ण और...

मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप : रोहतक के चांद सिंह ने 2 स्वर्ण और जेवलिन थ्रो में रजत पदक जीता

रोहतक : केरल में छठी राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप हुई। इसमें 21 राज्यों के 1520 पुरुष और महिला एथलीटों ने भाग लिया। इसमें हरियाणा के 130 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 स्वर्ण, 23 रजत और 29 कांस्य पदक जीतकर चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में केरल प्रथम, तेलंगाना द्वितीय और मणिपुर तृतीय रहा।

वहीं 80 आयु वर्ग में हरियाणा के डीघल निवासी मास्टर चांद सिंह अहलावत ने शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में 2 स्वर्ण और जेवलिन थ्रो में रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है।

वहीं प्रतियोगिता में किलोई के धावक सतबीर हुड्डा, खेल विभाग से सेवानिवृत महेन्द्र सिंह हुड्डा, भिवानी से राजेन्द्र सिंह और बिजली विभाग से सेवानिवृत धावक रणबीर सिंह ने 5 किलोमीटर वॉक में तृतीय स्थान प्राप्त किया। 17 से 25 मई तक ताइवान में वर्ल्ड मास्टर प्रतियोगिता होगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular