Wednesday, January 14, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में गोली मारकर विवाहिता की हत्या, 3 साल पहले किया था...

रोहतक में गोली मारकर विवाहिता की हत्या, 3 साल पहले किया था प्रेम विवाह, देवर के भी लगी गोली

रोहतक जिले के काहनी गांव में बुधवार देर रात एक प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं उसका देवर साहिल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है।  पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सपना (23 साल) ने 3 साल पहले गांव के ही युवक सूरज से लव मैरिज की थी। बताया जा रहा है कुछ महीने पहले ही वह पति के साथ गांव लौटी थी। जिससे सपना के परिवार वाले नाराज थे।

परिजनों ने बताया  सपना का भाई संजू बुधवार रात अपने साथियों के साथ घर आया और सपना को गोलियां मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई, वहीं देवर साहिल (20 साल) बचाने आया तो उसकी छाती में भी गोली मार दी गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

साहि भी हालत गंभीर बनी हुई है जिसे इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जिस समय हमलावारों ने वारदात को अंजाम दिया तब सपना का पति घर पर नहीं था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।

RELATED NEWS

Most Popular