Wednesday, January 28, 2026
Homeहरियाणाममता शर्मसार : मंदिर के सामने तीन दिन की बच्ची ऑटो में...

ममता शर्मसार : मंदिर के सामने तीन दिन की बच्ची ऑटो में मिली

सोनीपत जिले के गांव राई में ममता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जन्म से महज दो से तीन की ही मासूम को मरने के लिए बेसहारा छोड़ दिया गया। नवजात गांव राई के शिव मंदिर के सामने ऑटो चालक की सीट पर पड़ी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर में बाबा को चाय देने आई महिला की नजर मासूम पर पड़ गई वरना मासूम की जान भी जा सकती थी। नवजात को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत ठीक है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।

गांव राई निवासी ओमदेवी ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह शनिवार को दोपहर दो बजे गांव के मंदिर में बाबा को चाय देने गई थी। जब वह मंदिर के बाहर पहुंची तो वहां एक ऑटो खड़ा था। जिससे बच्ची रो रही थी।

उन्होंने बच्ची को उठाकर सीने से लगाया और आस-पास बच्चे के मां-बाप की जानकारी ली, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने अपने भतीजे नवीन को इस बारे में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को बताया गया। पुलिस ने बच्ची को बरामद कर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

RELATED NEWS

Most Popular