Friday, September 20, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में मकडौली टोलकर्मियों पर अवैध वसूली व सोने की चेन तोड़ने...

रोहतक में मकडौली टोलकर्मियों पर अवैध वसूली व सोने की चेन तोड़ने का लगा आरोप, पुलिस जांच में जुटी

रोहतक। मकड़ौली टोल पर कार सवारों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार अवैध वसूली का विरोध करने पर टोल कर्मियों ने मारपीट की है। जिसके बाद आरोपियों ने कार चालक की सोने की चेन भी तोड़ ली। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झज्जर के गांव झांसवा निवासी रविंद्र कुमार ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह लॉ का स्टूडेंट है। 8 सितंबर को वह अपने साथ गांव नौगांवा निवासी एडवोकेट सुनील कुमार व उनकी पत्नी अमनदेवी के साथ गोहाना से रोहतक आ रहे थे। इसी दौरान मकड़ौली टोल पर आए तो टोल कर्मियों ने उससे अवैध पैसे मांगे। रविंद्र ने कहा कि टोल कर्मियों ने उससे 200 रुपए अवैध रूप से मांगे। जबकि उनका फास्ट टैग भी छीन लिया।
मारपीट कर सोने की चेन छीनी

उन्होंने बताया कि जब अवैध वसूली का विरोध किया तो वहां पर करीब 10-12 टोल कर्मी एकत्रित हो गए। उन्होंने पहले मारीपट की और उसके गले से सोने की चेन छीन ली, जो उसे शादी में मिली थी। आरोपियों ने सुनील कुमार की पत्नी के साथ भी गाली-गलौज किया। वहीं जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मकडौली टोल प्लाजा पर एक बार नहीं पूर्व में भी बहुत बार लडाई झगड़े के मामले सामने आ चुके है। अभी तक देखा जाए तो दस से ज्यादा मामले लड़ाई झगड़े के थाने में दर्ज हो चुके है। क्योंकि जब भी कोई झगड़ा होता है तो सभी कर्मचारी एक साथ आने से मामला और ज्यादा बिगड़ जाता है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular