Wednesday, February 18, 2026
Homeहरियाणारोहतकदिनेश उर्फ गोगा की हत्या के मामले मे मिली बड़ी सफलता, आरोपी...

दिनेश उर्फ गोगा की हत्या के मामले मे मिली बड़ी सफलता, आरोपी का एनकाउंटर

रोहतक : पुलिस ने दिनेश उर्फ गोगा की हत्या के मामले में एनकाउंटर के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे पीजीआई में भर्ती कराया है।

पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने बताया कि इस मामले में प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह को पुख्ता सूचना मिली। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुये शिमली बालंद रोड पर सीआईए-1 स्टाफ की टीम द्वारा संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया। युवक ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधा फायर कर दिया। पुलिस टीम ने सरेंडर करने की चेतावनी देते हुये हवाई फायर किया। पुलिस पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए युवक का पीछा किया गया और बहादुरी व तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक पर सेल्फ डिफेंस में फॉयर किया। गोली युवक को दाहिने पैर मे गोली लगी। मौके से युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व दो रौंद बरामद हुए। युवक की पहचान साहिल उर्फ सुखा पुत्र बिजेन्दर निवासी गॉव रिटौली के रुप मे हुई है। आरोपी के दाहिने पैर मे गोली लगने से घायल हो गया। युवक को तुरंत इलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल कराया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी साहिल उर्फ सुखा रोहतक के एक प्रमुख गैंग का मुख्य सरगना है। आरोपी साहिल ही दिनेश उर्फ गोगी की हत्या का सूत्रधार रहा है। आरोपी ने अपने साथियों के सहयोग से वारदात को अंजाम दिया है। वारदात में शामिल रहे अन्य आरोपियों की पहचान हो चुकी है जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए निरंतर छापेमारी की जा रही है।

गौरतलब है कि दिनेश उर्फ गोगा निवासी निजामपुर माजरा की 16 फरवरी को सायं के समय दिल्ली बाईपास पर गोली मारकर हत्या की गई थी। आरोपियों कि धर पकड़ के लिये रोहतक पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पुलिस द्वारा निरंतर छापेमारी की जा रही है।

RELATED NEWS

Most Popular