Saturday, September 19, 2026
Homeदेशरोहतक में बड़ा हादसा : 152-डी पर कार और ट्रक की टक्कर,...

रोहतक में बड़ा हादसा : 152-डी पर कार और ट्रक की टक्कर, 3 युवकों की मौत

रोहतक के कलानौर क्षेत्र में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। खैरड़ी मोड के पास हाईवे 152-डी पर कार और ट्रक की टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। कलानौर पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।  शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे अम्बाला से नारनौल की ओर जा रही तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। जिसमे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतकों में से एक की पहचान रामकरण दास कॉलोनी, नारनौल निवासी मनोज कुमार जैन पुत्र सुभाष चंद्र जैन के रूप में हुई है। वहीं समाचार लिखे जाने तक दो व्यक्तियों की पहचान नहीं हो पाई थी।

 

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular