चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में 1 अगस्त से नई समय सारिणी लागू होगी। इसके अन्तर्गत 1 अगस्त से विश्वविद्यालय के कार्यालय प्रात: 9:00 बजे से सायं 4:30 बजे तक खुलेंगे। इस दौरान दोपहर 1:00 बजे से 1:40 तक भोजनावकाश रहेगा।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के प्रदेशभर में स्थित सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों, क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्रों तथा कृषि कॉलेज, कौल (कैथल) व कृषि कॉलेज, बावल (रेवाड़ी) में भी 1 अगस्त से उपरोक्त समय सारिणी लागू होगी।
उल्लेखनीय है कि फिलहाल विश्वविद्यालय में गत 1 मई से ग्रीष्मकालीन समय सारिणी लागू थी जिसके अनुसार कार्यालयों का समय प्रात: 7 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक था, जो 1 अगस्त से बदलकर प्रात: 9:00 बजे से सायं 4:30 बजे तक हो जाएगा।


