गुजरात में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल ढह गया। जिसमें कई वाहन गिर गए नदी में गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेसक्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जांच के आदेश दिए हैं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना सुबह 8.30 बजे के आसपास की है। वाहन पुल पार कर रहे थे, तभी अचानक यह ढह गया और कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए। हादसे के सूचना पर पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ सभी बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
वहीं हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने हादसे के शिकार हुए लोगों के लिए मुआवजे का भी एलान किया है।