Saturday, September 19, 2026
HomeहरियाणारोहतकMahashivratri : रोहतक में 'हर-हर महादेव' के जयकारों की गूंज, जलाभिषेक के...

Mahashivratri : रोहतक में ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों की गूंज, जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं भीड़

Mahashivratri : रोहतक समेत पूरे हरियाणा में महाशिवरात्रि आज मनाई जा रही है। शिवभक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालु शिवालयों और मंदिरों में दूध, गन्ने के रस, मधु आदि से अभिषेक किया। वहीं कई जगहों में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन किया गया।

संकट मोचन मंदिर में भक्तों ने हर-हर महादेव जयकारों संग किया जलाभिषेक व रुद्राभिषेक
संकट मोचन मंदिर में भक्तों ने हर-हर महादेव जयकारों संग किया जलाभिषेक व रुद्राभिषेक

संकट मोचन मंदिर में जलाभिषेक व रुद्राभिषेक

वहीं शहर के माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में ब्रह्मलीन साध्वी गुरुमां गायत्री जी कृपा से बुद्धवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव व माता पार्वती को समर्पित महाशिवरात्रि पर्व भक्तिभाव और श्रद्धा से मनाया गया। गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी सहित भक्तजनों ने विधिवत वेद मंत्र उच्चारण के साथ शिवलिंग पर कच्चा दूध, शहद, भांग, धतुरा, दही, बादाम, गंगाजल, तुलसी व बेलपत्र, फल, फूल व मिठाईयां अर्पित कर शिवलिंग पर रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किया। गुरुजी व भक्तजनों ने सवा लाख ऊं नमो: शिवाय: का जाप भक्तिभाव से संपन्न किया। कार्यक्रम में प्रात: 9 बजे हवन, 10 बजे पंचामृत पूजन, दोपहर 12 बजे भंडारा और सायं 4 बजे गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी द्वारा सत्संग, भजन संकीर्तन में अनमोल वचनों की अमृत वर्षा हुई।

भोले दी बारात चढ़ी गज-वज के… भजनों पर नाचे भक्तजन

भक्तजन भोले दी बारात चढ़ी गज-वज के सारेया ने भंग पीती रज-रज के, खाले बाजरे की रोटी भोलेनाथ…, भोले मैं ना चलूंगी तेरे साथ… आया बाबा का त्यौहार आया, शिवरात्रि का त्यौहार आया, भोले नाथ की शादी है, हम तो नाचेेंगे, हर-हर शंभू, शिवामय देवा, भक्ति गीतों पर गद्दीनशीन परमश्रद्धेया मानेश्वरी देवी व शिवभक्त भक्ति में नाचते-गाते और झूमते नजर आए।

भगवान शिव दया, करूणा के सागर कहा : साध्वी मानेश्वरी देवी

गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी ने महाशिवरात्रि महोत्सव में भगवान शिव की महिमा का भक्तिमयभाव से गुणगान किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को मधुर भक्ति व संगीतमय भजन सुनाकर निहाल किया। साध्वी ने प्रवचन करते हुए कहा कि शिव की कथा सुनने से मनुष्य की सारी व्यथा समाप्त होती है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव को दया, करूणा का सागर कहा जाता है। वह अपने भक्तों को वैभव, सत्ता, संपत्ति देते है। तो हमें भी थोड़ा सुख बांटने का प्रयास करना चाहिए।

भगवान शिव बड़े ही दयालु और कृपालु : साध्वी मानेश्वरी देवी

उन्होंने कहा कि भगवान शिव बड़े ही दयालु और कृपालु है। भगवान शिव भगत की भावना और श्रद्धा को प्राथमिकता देते हैं। भगवान शिव के चरणों में जो भी श्रद्धा के साथ और भावना के साथ झुकता है तो भगवान शिव अपने भक्त पर दया अवश्य करते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे ही हम अपनी आस्था को भगवान के प्रति बढ़ाएंगे और विश्वास के साथ पूजा अर्चना करेंगे तो भगवान की कृपा हमारे पर निरंतर होती रहेगी। अंत में आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular