Thursday, August 13, 2026
HomeहरियाणारोहतकMaharshi Dayanand University : एमडीयू में रेगुलर, री-अपीयर तथा इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं...

Maharshi Dayanand University : एमडीयू में रेगुलर, री-अपीयर तथा इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 11 दिसंबर से प्रारंभ होंगी

Rohtak News : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (Maharshi Dayanand University Rohtak)  की यूजी की बीए पास कोर्स व आनर्स की तीसरे, पांचवें व छठे सेमेस्टर, बी.कॉम पास, वोकेशनल व आनर्स की तीसरे, पांचवें व छठे सेमेस्टर, बीए बीएड की तीसरे, पांचवें व छठे सेमेस्टर, बीएससी पास, आनर्स, स्पोर्ट्स साइंस, होम साइंस तथा बायोटेक के तीसरे, पांचवें व छठे सेमेस्टर, बीजेएमसी के तीसरे पांचवें व छठे सेमेस्टर, बीएचएमसीटी के पांचवें व सातवें सेमेस्टर तथा बी. फार्मेसी के प्रथम से आठवें सेमेस्टर की रेगुलर, री-अपीयर तथा इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 11 दिसंबर से प्रारंभ होंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि उपरोक्त परीक्षाओं की डेटशीट विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने परीक्षा का परिणाम जारी किया

वहीं  महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने सितंबर-नवंबर 2024 में आयोजित बीसीए सभी सेमेस्टर, बीएससी होम साइंस सभी सेमेस्टर, बीटेक व बीई के प्रथम, दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे, सातवें व आठवें सेमेस्टर री-अपीयर, एम.टेक के प्रथम, दूसरे, तीसरे व चौथे सेमेस्टर री-अपीयर, बी.आर्क के प्रथम, तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे, सातवें, आठवें व नौवें सेमेस्टर री-अपीयर तथा एम. प्लानिंग दूसरे सेमेस्टर री-अपीयर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।
एसोसिएट कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. राहुल ऋर्षि ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
RELATED NEWS
spot_img

Most Popular