महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (Maharshi Dayanand University) ने पहले रद्द की गई पीजी कोर्सेज की री-एग्जामिनेशन के लिए नई तिथि घोषित कर दी है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि नियमित और दूरस्थ शिक्षा मोड के तहत होने वाली ये परीक्षाएं अब 7 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएंगी। इनमें पीजी 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के विभिन्न विषयों के तीसरे सेमेस्टर (री-अपीयर) और एमए चौथे सेमेस्टर (री-अपीयर/इम्प्रूवमेंट) की परीक्षाएं शामिल हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित पाठ्यक्रमों की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और एडमिट कार्ड भी वहीं से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

