Monday, August 31, 2026
HomeरोजगारMDU Rohtak में रिसर्च असिस्टेंट व फील्ड इन्वेस्टिगेटर के पदों पर आवेदन...

MDU Rohtak में रिसर्च असिस्टेंट व फील्ड इन्वेस्टिगेटर के पदों पर आवेदन आमंत्रित

महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक के चौ. रणबीर सिंह सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन संस्थान में हरियाणा में पीढ़ियों के बीच संबंधों के बदलते स्वरूप: जिम्मेदारी और मूल्य हस्तांतरण विषयक शोध परियोजना के तहत रिसर्च असिस्टेंट एवं फील्ड इन्वेस्टिगेटर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

चौ. रणबीर सिंह सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन संस्थान के निदेशक प्रो. संदीप मलिक ने बताया कि रिसर्च असिस्टेंट के लिए सोशल साइंस में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट एवं नेट/एम.फिल/पीएचडी अनिवार्य है।

वहीं फील्ड इन्वेस्टिगेटर पद के लिए 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट योग्यता आवश्यक है। दोनों पदों की अवधि अधिकतम 12 माह होगी।

रिसर्च असिस्टेंट को 37,000 रुपये तथा फील्ड इन्वेस्टिगेटर को 20,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर होगी।

आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। साक्षात्कार 27 अप्रैल 2026 सुबह 11 बजे स्वराज सदन भवन, एमडीयू में आयोजित किया जाएगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular