Sunday, May 5, 2024
Homeहरियाणारोहतकअयोध्या की रामलीला में महाभारत के 'युधिष्ठिर' निभाएंगे राजा 'जनक' का किरदार,...

अयोध्या की रामलीला में महाभारत के ‘युधिष्ठिर’ निभाएंगे राजा ‘जनक’ का किरदार, सनातन पर कही बड़ी बात

- Advertisment -

सुपवा यूनिवर्सिटी रोहतक के वीसी गजेंद्र चौहान ने कहा कि आज पूरे देश में भारत नाम पर महाभारत छिड़ी हुई है। दूसरा है सनातन, राजनीति में बहुत सारे लोग खुद सनातनी होते हुए सनातन धर्म पर अटैक करने की कोशिश करते हैं।

- Advertisment -

रोहतक। अयोध्या की रामलीला में किरदार निभाने वाले कलाकार मंगलवार को रोहतक पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अयोध्या में आयोजित होने वाली रामलीला को लेकर कहा कि अयोध्या की रामलीला में इस बार काफी कलाकार हरियाणा से भाग ले रहे हैं। वहीँ महाभारत के ‘युधिष्ठिर’ राजा ‘जनक’ का रोल अदा करने वाले हैं। सुपवा यूनिवर्सिटी रोहतक के वीसी गजेंद्र चौहान ने कहा कि आज पूरे देश में भारत नाम पर महाभारत छिड़ी हुई है। दूसरा है सनातन, राजनीति में बहुत सारे लोग खुद सनातनी होते हुए सनातन धर्म पर अटैक करने की कोशिश करते हैं। लगता है ये राक्षस कुल के लोग हैं, जो प्रभु श्रीराम की आस्था व सनातन धर्म पर अटैक करते हैं। हमें इन सबको नकारना चाहिए और इनका विरोध करना चाहिए।

अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक जानकारी देते हुए

वीसी गजेंद्र चौहान ने कहा कि सनातन धर्म पर आज से पहले भी काफी अटैक हुए हैं, मुगलों ने किया, अंग्रेजों ने किया। उन्होंने सनातन धर्म पर अटैक करने की कोशिश की है। लेकिन सनातन धर्म की सभ्यता व संस्कृति की इतनी मजबूत जड़ें हैं कि इन्हें कोई हिला नहीं पाया है। पूरा विश्वास है कि जिस तरह देश मौजूदा सरकार के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है, तो सनातन धर्म को कोई हिला नहीं पाएगा। हमेशा से सनातन धर्म था, है और रहेगा।

महाभारत के युधिष्ठिर ने कहा कि पिछले 3 साल से अयोध्या की रामलीला में काम कर रहे हैं। पिछले साल 25 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने अयोध्या की रामलीला को देखा था। इस साल कोशिश है कि 40 करोड़ से ज्यादा दर्शक रामलीला देखें। 14 से 24 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन होगा। जो अयोध्या के रामकथा पार्क में शाम 7 से रात 10 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, दूरदर्शन पर भी लाइव दिखाई जाएगी।

अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक और महासचिव शुभम मलिक ने कहा कि इस साल रामलीला में बॉलीवुड के बड़े कलाकार काम कर रहे हैं। वहीं, इस साल रामलीला में हरियाणवी फेमस एक्टर ममता सिंह (परी) काम कर रही हैं। जो हरियाणवी वेब सीरीज कुनबा धर्मे का में रामो के किरदार से फेमस हुईं। इस दौरान हरियाणा के कलाकार रूबी चौहान भी मौजूद रहे।

आपको बता दें अयोध्या की रामलीला में गजेंद्र चौहान राजा जनक की भूमिका में नजर आएंगे तो वही धृतराष्ट की भूमिका निभा चुके गिरिजा शंकर रावण का किरदार निभाएंगे, बॉलीवुड ऐक्ट्रेस पूनम ढिल्लों मां शबरी का किरदार निभाएंगी। रजा मुराद अहिरावण, राकेश बेदी विभीषण, अनिल धवन इंद्रदेव, रवि किशन केवट, वरुण सागर हनुमान, सुनील पाल नारद ऋषि, राहुल भूचर श्री राम, लिली सिंह मां सीता, जिया केकई, मंघिशा कौशल्या, अमिता नागिया मंदोदरी, शिबा वैदेही, भाग्यश्री वेदमती, शिवा कुम्भकर्ण, बनवारी लाल झोल परशुराम, मनोज बक्शी राजा दशरथ, गुलशन पांडेय,अवतार गिल और हरियाणा की फेमस एक्ट्रेस ममता सिंह काम कर रही हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular