Wednesday, October 23, 2024
Homeदेशचारधाम यात्रा पर जा रही ट्रेन का एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत...

चारधाम यात्रा पर जा रही ट्रेन का एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत 20 से अधिक घायल

Madurai Train Fire: तमिलनाडु के मुदैर स्टेशन पर आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया। लखनऊ से रामेश्वर जा रही ट्रेन के प्राइवेट कोच (Madurai Train Fire) में आग लग गई। इस आग में झुलसकर 10 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ये घटना सुबह करीब 5.15 बजे मिली जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी।

गैस सिलेंडर की वजह से ही कोच में आग लगी (Madurai Train Fire)

रेलवे अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जिस कोच में आग लगी, वह एक निजी कोच था। इस कोच को शुक्रवार के दिन नागरकोइल जंक्शन पर जोड़ा गया था। उन्होंने बताया कि यात्री इस कोच में अवैध रूप से गैस सिलेंडर ले जा रहे थे। गैस सिलेंडर की वजह से ही कोच में आग लगी। ट्रेन के इस निजी कोच के अलावा किसी अन्य डिब्बे में कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके साथ ही रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया 

इस घटना में तकरीबन  20 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक, यह प्राइवेट कोच यूपी के सीतापुर से बुक किया गया था। कुल 62 लोगों के लिए कोच बुक किया गया था, जो चार धाम यात्रा पर थे। मुदरै आकर सभी रामेश्वरम दर्शन को जाना चाहते थे।

ये भी पढ़ें- 23 अगस्त को हर साल मनाया जायेगा नेशनल स्पेस डे

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular