LPG Price Hike : घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। बढ़ी हुई कीमतें आज शनिवार, 7 मार्च 2026 से ही लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 913 रुपये हो गई है। जबकि, मुंबई में ₹912.50, कोलकाता में यह 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये का हो गया है।
वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम 115 रुपये बढ़े हैं। दिल्ली में ये अब 1,883 रुपये में मिलेगा। मुंबई में 1,835 रुपये में, चेन्नई में 2,043.50 रुपये में और कोलकाता में 1,990 रुपये में मिलेगा।
बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम 7 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़े हैं। इससे पहले एक मार्च को बढ़ोतरी की गई थी।

