Sunday, June 30, 2024
Homeहरियाणाहिसार : प्यार में जीने मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी जोड़े...

हिसार : प्यार में जीने मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी जोड़े इस हालत में मिले, लोगों के उड़े होश

- Advertisment -
- Advertisment -

हरियाणा के हिसार जिले में प्यार में जीने मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी ने जोड़े ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। जिसके बाद दोनों के शव खेत में पड़े मिले।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिएपोस्टमॉर्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम कुलदीप और कोमल है। मृतक कुलदीप (23) और कोमल (21) दोनों 12वीं पास है। कुलदीप 12वीं के बाद नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था। ढाणी मोहब्बतपुर के महेंद्र के खेत में सुबह कुलदीप और कोमल के शव पड़े हुए मिले। दोनों ने कीटनाशक निगला हुआ था।

वहीं सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पड़ोसी है और सुबह दोनों घर से निकले थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौक के असल कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई। मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या, पार्क में पड़े मिले शव

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular