Friday, May 17, 2024
Homeदेशलोकसभा चुनाव : भाजपा ने 6वीं सूची जारी की, इन राज्यों में...

लोकसभा चुनाव : भाजपा ने 6वीं सूची जारी की, इन राज्यों में उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

- Advertisment -
- Advertisment -

Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी (Bharatiya Janata Party) ने मंगलवार को एक और सूची जारी कर दी है। इसमें तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। सूची में राजस्थान के लिए दो और मणिपुर के लिए एक उम्मीदवार का नाम घोषित किया है। अब तक भाजपा करीब 400 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।

मंगलवार को जारी 6वीं लिस्ट में राजस्थान की करौली-धौलपुर (अजा) लोकसभा सीट से इंदु देवी जाटव और दौसा से कन्हैया लाल मीणा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं इनर मणिपुर लेाकसभा सीट से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह पर दांव लगाया गया है।

बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की थी, जिससें हरियाणा समेत कई राज्यों के उम्मीदवारों के नाम घाेषित किए गए था।

ये है 6वीं लिस्ट

 

 

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular