Sunday, October 6, 2024
HomeहरियाणाLok Sabha Chunav Result : लोकसभा चुनाव में NDA को बढ़त, हरियाणा...

Lok Sabha Chunav Result : लोकसभा चुनाव में NDA को बढ़त, हरियाणा में बीजेपी-कांग्रेस को 5-5 सीटें

Lok Sabha Chunav Result : 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों परिणाम जारी हो गए है। भाजपा को 240 और राजग को 293 सीटें मिली हैं। कांग्रेस को 99 और इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं।

वहीं हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा को 5-5 सीटें मिली हैं। अंबाला लोकसभा सीट पर कांग्रेस के वरुण चौधरी 49036 मतों, करनाल लोकसभा सीट पर पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करीब 232845 वोटों से, भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा के चौ. धर्मबीर सिंह करीब 41510 मतों से जीते हैं। गुरुग्राम लोकसभा सीट से भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह 75079 मतों से जीते। उन्होंने राज बब्बर को हराया है। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से बीजेपी के नवीन जिंदल 29021 मतों से जीत प्राप्त की है। फरीदाबाद सीट से भाजपा के कृष्ण पाल गुज्जर ने कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह को 172914 वोटों से हराया। सोनीपत में कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा के मोहनलाल बड़ौली को 21816 से हराया। हिसार में कांग्रेस के जयप्रकाश 63381 मताें से जीते उन्हें 570424 वोट मिले है। जयप्रकाश ने बीजेपी रणजीत सिंह चौटाला को पटखनी दी है। वहीं करनाल विधानसभा उपचुनाव में सीएम नायब सैनी ने जीत दर्ज की है। उन्हें 54,495 से ज्यादा वोट मिले हैं।

वहीं यूपी की बात करें तो समाजवादी पार्टी और बीजेपी में कड़ी टक्कर देखने को मिली है । सपा 37, बीजेपी 35 और कांग्रेस 6 सीटें मिली हैं। वहीं बंगाल में टीएमसी को 29 सीटें मिली हैं।

कुमारी सैलजा

वहीं सिरसा से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने BJP उम्मीदवार अशोक तंवर को करीब सवा 2 लाख वोटों से हराया।

करनाल विधानसभा उपचुनाव में CM नायब सैनी की जीत

करनाल विधानसभा उपचुनाव में CM नायब सैनी ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने कहा कि जनता ने लोकतंत्र के पर्व में जितने उत्साह से भाग लिया है और जितनी शालीनता से हरियाणा में चुनाव संपन्न हुआ है, उसके लिए हम हरियाणा की जनता के आभारी हैं। आने वाले समय में जनता की सेवा और ज्यादा लग्न तथा उत्साह के साथ करेंगे।

चुनावी रुझान-

1:00 PM

कांग्रेस- 5

  • अंबाला- वरुण चौधरी 22037 वोटों से आगे
  • सिरसा- कुमारी सैलजा 155826 वोटों से आगे
  • हिसार- जयप्रकाश 13018 वोटों से आगे
  • रोहतक- दीपेंद्र हुड्‌डा 160343 वोटों से आगे
  • गुरुग्राम- राज बब्बर 13698 वोटों से आगे

बीजेपी- 5

  • कुरुक्षेत्र- नवीन जिंदल 3413 वोटों से आगे
  • करनाल- मनोहर लाल खट्‌टर 136298 वोटों से आगे
  • सोनीपत- मोहन लाल बड़ौली 13602 वोटों से आगे
  • भिवानी-महेंद्रगढ़- धर्मबीर सिंह 18719 वोटों से आगे
  • फरीदाबाद- कृष्णपाल गुर्जर 104285 वोटों से आग

12:50 PM

  • हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा 5-5 सीटों पर आगे

कांग्रेस में अंबाला से वरुण चौधरी, सिरसा से कुमारी सैलजा, हिसार, जय प्रकाश (जेपी), रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा और गुरुग्राम से राज बब्बर आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा में कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, करनाल से मनोहर लाल, सोनीपत से मोहन लाल बड़ौली, महेंद्रगढ़ भिवानी से धर्मबीर सिंह और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर आगे चल रहे हैं।

करनाल विधानसभा से सीएम नायब सैनी 27 हजार से अधिक वोटों से आगे -12:34 PM

करनाल विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 27407 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 54495 मत मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी तरलोचन सिंह को 27088 मत मिले हैं।

 

12:24 PM, 04-JUN-2024

  • सिरसा लोकसभा सीट में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा 128730 मतों से आगे चल रही हैं। सैलजा को 351020 मत मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर को 222290 मत मिले हैं।
  • हिसार लोकसभा सीट से कांग्रेस के जयप्रकाश 12738 वोट से आगे हैं।  कांग्रेस के जयप्रकाश जेपी को 173528 वोट मिले हैं। वहीं, रणजीत चौटाला को 160790 वोट मिले हैं।
  • भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह 12439 वोटों से आगे हैं। धर्मबीर को 284520 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के  रावदान सिंह को 272081 वोट मिले हैं।

हरियाणा ये प्रमुख चेहरे मैदान में थे

प्रदेश में मुख्य उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व उपप्रधानमंत्री के बेटे रणजीत चौटाला, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे दीपेंद्र हुड्डा व अभय चौटाला, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुजर व कुमारी सैलजा, जयप्रकाश व महेंद्र प्रताप और उद्योगपति नवीन जिंदल व सुशील गुप्ता, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर व फूलचंद मुलाना के बेटे वरूण चौधरी व पूर्व मंत्री की पत्नी बंतो कटारिया के साथ फिल्म अभिनेता राजबब्बर और देवीलाल की पौत्रवधू नैना चौटाला और सुनैना चौटाला का नाम प्रमुखता से शामिल है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular