Sunday, October 6, 2024
HomeहरियाणारोहतकLok Sabha Chunav Result : रोहतक लोकसभा सीट से दीपेंद्र सिंह हुड्डा...

Lok Sabha Chunav Result : रोहतक लोकसभा सीट से दीपेंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी जीत, अरविंद शर्मा को हराया

Rohtak Lok Sabha Chunav Result 2024 : रोहतक समेत हरियाणा की सभी लोकसभा क्षेत्रों की तस्वीर साफ हो गई। मतगणना शुरू होते ही रोहतक में दीपेंद्र सिंह हुड्डा आगे चल रहे थे जाे अंत तक बढ़त बनाए रहे। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने करीब 7 लाख 83 हजार 578 वोट हासिल करके अपने प्रतिद्वंद्वी डॉ. अरविंद शर्मा को 3 लाख 45 हजार 298 मतों से पराजित किया। अरविंद शर्मा को 438280 मत मिले।

देखें- आंकडे

शाम पांच बजे : दीपेंद्र हुड्‌डा 321015 वोटों से आगे

शाम 4 बजे :

शाम 3 बजे :

दोपहर 2.30 बजे

दोपहर एक बजे की स्थिति

 

 

 

ये चुनावी मैदान में थे

भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा  कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र हुड्डा इनके अलावा रविंद्र जजपा से, आदित्य धनखड़ सुपर पावर इंडिया पार्टी से, जगबीर भारतीय जवान किसान पार्टी से, जयकर्ण सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया से, राकेश सिंह राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी से, विनोद कुमार पीपल पार्टी ऑफ इंडिया से, विशेष बामल भारतीय आशा पार्टी से, सतीश कुमार सनातन भारत दल से, सुरेंद्र आम आदमी परिवर्तन पार्टी से चुनावी मैदान में थे।

12 लाख 41 हजार 201 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया

रोहतक लोकसभा क्षेत्र में 12 लाख 41 हजार 201 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जिनमें 6 लाख 68 हजार 815 पुरुष, 5 लाख 72 हजार 384 महिला व अन्य श्रेणी के दो मतदाता शामिल हैं। यहां मतदान प्रतिशत 65.68 रहा। जबकि यहां मतदाताओं की कुल संख्या 18 लाख 89 हजार 844 थी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular