Saturday, August 15, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक: जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, जल घर में पाइप लाइन की...

रोहतक: जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, जल घर में पाइप लाइन की लिकेज से सड़कों बह रहा पानी

रोहतक: शहर में पिछले काफी दिनों से लोगों को पानी की समस्या से झूझना पड़ रहा है। ज्यादातर इलाकों में दिन में एक बार पानी की सप्लाई हो रही है और वो भी सिर्फ 30 से 40 मिनट। वहीं, ग्रामीण इलाकों में तीन दिन छोड़कर ही पानी की सप्लाई दी जा रही है। पानी की कमी के चलते लोगों रोजमर्रा के काम करने में काफी परेशानी हो रही है।

एक तरफ जहां जवाहर लाल नेहरू नहर में पानी नहीं आ रहा है तो दूसरी तरफ शहर के मानसरोवर पार्क के पीछे सोनीपत रोड पर बने जल घर सब डिविजन 2 की हालत खस्ता हो चुकी है। यहां जल घर में बुस्टिंग स्टेशन के लिए बने पाइप लाईन में ही लिकेज है जिसकी वजह से पानी लोगों के घरों तक पहुंचने के बजाए जल घर और उसके आसपास सड़कों पर बह रहा है।

अब इसे विभाग की लापरवाही कही जाए तो गलत नहीं होगा। जहां एक तरफ लोगों हर रोज दूषित पानी और उसकी कमी से परेशान होना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ जन स्वास्थ्य विभाग आखें मूंदे बैठा है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular