Wednesday, May 1, 2024
Homeदुनिया100 करोड़ की इस सैंडल को पहनने के लिए बेताब हैं लेडीज

100 करोड़ की इस सैंडल को पहनने के लिए बेताब हैं लेडीज

आमतौर पर महिलाओं को ड्रैस के साथ-साथ ज्वेलरी और तरह-तरह के फुटवियर खरीदने का बहुत शौक होता है। अगर सैंडल पसंद आ जायें तो फिर लड़कियां कीमत की भी फ्रिक नहीं करती हैं। आज हम आपको दुनिया की ऐसी खूबसूरत लेडीज सैंडल के बारें में बताने जा रहे हैं जिसकी एक झलक देखकर ही लेडीज इसे खरीदने के लिए मचल जायेंगी। लेकिन इसे खरीदना आम इंसान की पहुंच से बहुत दूर की बात है। ये दुनिया की सबसे महंगी सैंडल (World’s most expensive shoes) है।

ये भी पढ़ें- 10 सितंबर तक दिल्ली वाले के लिए बहुत काम आयेंगे ये नंबर, तुरंत कर लें नोट

100 करोड़ की सैंडल को पहली बार साल 2019 में इटली के एक डिजाइनर Antonio Vietri ने दुबई में दुनिया की सबसे महंगी सैंडल के रुप में प्रदर्शित किया था। इस सैंडल को पूरी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) में प्रदर्शित किया गया था। 100 करोड़ी इस सैंडल का नाम ‘Moon Star Shoes’ है। मेड इन इटली, डिजाइन इन एमिराट्स, यानी माइड फैशन वीक में दुनिया की सबसे महंगी सैंडल को मेड इन इटली, डिजाइन इन एमिराट्स, यानी माइड फैशन वीक में पेश किया गया था।

हीरे से जड़ी है 100 करोड़ की सैंडल

इस सैंडल में 30 कैरेट के हीरे जड़े हुए हैं। हीरे के साथ-साथ सैंडल की हील सोने की बनी है। यही नहीं, इसे उल्का पिंड से बनाया गया है जो अर्जेंटीना में 1576 के दौरान गिरा था। उस वक्त इस सैंडल की कीमत थी 19.9 मिलियन डॉलर यानी आज के हिसाब से करीब 165 करोड़ रुपये।

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular