Thursday, October 22, 2026
Homeहरियाणारोहतकसीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में के.वी.एम. पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने ...

सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में के.वी.एम. पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जीते पदक

Rohtak News:  के.वी.एम. पब्लिक स्कूल रोहतक की प्रतिभाशाली छात्राओं मंदीशा और आरजू ने सीबीएसई नेशनल अंडर-17 गर्ल्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

कैथल में 15 से 20 अक्टूबर के बीच आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में छात्रा मंदीशा ने 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया, जबकि आरजू ने 42 किलोग्राम से कम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मीना कौशिक ने दोनों छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED NEWS

Most Popular