Monday, August 18, 2025
HomeहरियाणाKurushetra University : अंग्रेजी स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए विधार्थी 15 जून...

Kurushetra University : अंग्रेजी स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए विधार्थी 15 जून तक करें अप्लाई

Kurushetra University : हरियाणा का सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र जो नैक से ए-प्लस-प्लस ग्रेड मान्यता प्राप्त है इसके अंग्रेजी विभाग की स्थापना वर्ष 1961 में हुई थी और हरियाणा ही नहीं दूसरे राज्यों के विद्यार्थी भी इस विश्वविद्यालय में दाखिला लेकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं। विश्वविद्यालय के इस विभाग का अंग्रेजी साहित्य और भाषाओं के अध्ययन को शुरू करने और विकसित करने का गौरवशाली इतिहास रहा है।

अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश साहनी ने बताया कि विभाग में समग्र शिक्षा प्राप्त करने के बाद छात्रों को सरकारी और निजी क्षेत्र में शिक्षक, मीडिया हाउस, पर्यटन उद्योग, सामग्री लेखन, प्रकाशन उद्योग, अनुवाद क्षेत्र, रेडियो जॉकी, आईईएलटीएस शिक्षण के रूप में रोजगार मिलता है। यहां से शिक्षा प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा तथा विभिन्न राज्यों के सूचना, जन सम्पर्क, भाषा व संस्कृति विभागों में अनुवादक के रूप में, बॉलीवुड उद्योग आदि में भी रोजगार मिलने की अपार संभावनाएं होती है।

 

प्रो. ब्रजेश साहनी ने बताया कि विभाग में एम.ए. अंग्रेजी और पीएच.डी कोर्स पढ़ाए जाते हैं। यहां पढ़ाया जाने वाला दो वर्षीय एमए पाठ्यक्रम एनईपी-2020 के अनुसार नवीनतम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है। विभाग में हर वर्ष विदेशी छात्र भी दाखिला लेकर शिक्षा ग्रहण करते है। विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय के माध्यम से नवीनतम ई-संसाधन भी उपलब्ध हैं।

अंग्रेजी विभाग के भारत और विदेशों में काफी संख्या में पूर्व छात्र हैं जो अंग्रेजी विभाग व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम चमका रहे हैं। अंग्रेजी विभाग के छात्र प्रतिष्ठित पदों पर तैनात है। उन्होंने बताया कि विभाग के 3 छात्र कुलपति, एक छात्र कुलसचिव के पद तक पहुंच चुके है और भारत और विदेशों में भी काफी संख्या में विभाग के विद्यार्थी शिक्षक का कार्य कर रहे हैं। अंग्रेजी विभाग का हरियाणा में अंग्रेजी साहित्य और भाषा की नवीन और विस्तार में बड़ा योगदान रहा है। विभाग के काफी संख्या में छात्र हर वर्ष नेट, जेआरएफ नेट परीक्षा में उर्तीण होते हैं।

 

कुवि के लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक दीपक राय बब्बर ने बताया कि अंग्रेजी विभाग के पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया 23 मई से शुरू हो चुकी है तथा विद्यार्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 जून को किया जाएगा। एम.ए. अंग्रेजी में 120 सीटों का प्रावधान है जिन पर विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। दाखिले की पहली लिस्ट 12 जुलाई को प्रातः 10 बजे लगेगी। ऑनलाइन एडमिशन से सम्बन्धित जानकारी के लिए विद्यार्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular