Tuesday, July 28, 2026
Homeहरियाणाकुरुक्षेत्र पुलिस ने चाेरी के आरोपी को दबोचा, 10 दोपहिया वाहन बरामद 

कुरुक्षेत्र पुलिस ने चाेरी के आरोपी को दबोचा, 10 दोपहिया वाहन बरामद 

Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित पुत्र काला राम वासी शोरगीर बस्ती थानेसर कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरीशुदा 10 दोपहिया वाहन बरामद हुए है।

पुलिस जानकारी के अनुसार, 22 मार्च 2024 को कृष्णा गेट में दी अपनी शिकायत में संजीव शर्मा पुत्र हरिचंद ज्योति नगर थानेसर ने बताया कि 21 मार्च 2024 की रात को उसने अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी। अगली सुबह उसको उसकी स्कूटी वहां पर नही मिली।  जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच हेड कांस्टेबल अजय कुमार को दी गई। बाद में मामलों की जांच एन्टी व्हीकल थैफ्ट को दी गई।

26 मार्च 2024 को एन्टी व्हीकल थेफ़्ट प्रभारी निरीक्षक जगदीश टामक के मार्ग निर्देश में हेड कांस्टेबल प्रवीन कुमार, गुरबक्स, प्रदीप कुमार की टीम ने दोपहिया वाहन चोरी करने के आरोपी रोहित पुत्र काला राम वासी शोरगीर बस्ती थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा 10 दोपहिया वाहन बरामद किए गए। आरोपी से बरामद की गई मोटरसाइकिल में 5 थाना कृष्णा गेट, 1 मोटरसाइकिल थाना जीआरपी एरिया, 1 मोटरसाइकिल थाना शहर थानेसर तथा अन्य थाना एरिया से 3 मोटरसाइकिल चोरी की गई थी। आरोपी को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular