Saturday, October 19, 2024
Homeदिल्लीकृष्ण लाल पंवार ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने स्वीकार...

कृष्ण लाल पंवार ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने स्वीकार किया

राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कृष्ण लाल पवार इसराना विधानसभा सीट से विधायक बने हैं।

बता दें कि भाजपा की टिकट पर कृष्ण लाल पंवार छठी बार विधायक निर्वाचित हुए है। उन्होंने इसराना हलके से कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि का पराजित किया। इससे पहले पंवार इनेलो की टिकट पर चार बार विधायक रह चुके है। साल 2014 में पंवार ने भाजपा का दामन थाम लिया था। वे इसराना सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए। भाजपा ने उन्हें हरियाणा सरकार में जेल व परिवहन मंत्री बनाया था। 2019 का भाजपा की टिकट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भाजपा ने उन्हें राज्यसभा सांसद और इसके बाद एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular