Saturday, September 20, 2025
Homeदेशखरीफ खरीद सीजन : सुचारू व्यवस्था के लिए हरियाणा के सभी जिलों...

खरीफ खरीद सीजन : सुचारू व्यवस्था के लिए हरियाणा के सभी जिलों के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने राज्य में आगामी खरीफ खरीद सीजन 2025-26 के मद्देनज़र मण्डियों और खरीद केंद्रों पर चल रहे खरीद कार्यों के निरीक्षण और समीक्षा करने हेतु सभी 22 जिलों के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को नियुक्त किया है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों में राज्य के वरिष्ठ अधिकारीयों को अलॉट किये गए जिलों की मंडियों और खरीद केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा, खरीद कार्य की समीक्षा तथा खरीद के दौरान किसानों की शिकायतों के तुरंत निपटान करने हेतु यह ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

खरीफ खरीद सीजन 2025 – 26 के लिए श्री सुधीर राजपाल को पलवल, डॉ सुमिता मिश्रा को पंचकूला, पंकज अग्रवाल को सोनीपत, राजा शेखर वुंडरू को महेन्दरगढ़. विनीत गर्ग को फतेहाबाद, जी अनुपमा को कुरुक्षेत्र, अपूर्वा कुमार सिंह को पानीपत,  अरुण कुमार गुप्ता को यमुनानगर।

इसी प्रकार  अनुराग अग्रवाल को भिवानी,  विजेंदर कुमार को सिरसा, डी सुरेश को चरखी दादरी, राजीव रंजन को जींद,  विकास गुप्ता को कैथल, विजय कुमार दहिया को अम्बाला, अमनीत पी कुमार को हिसार, टी एल सत्यप्रकाश को झज्जर, मोहम्मद शाइन को रेवाड़ी, डॉ आमित कुमार अग्रवाल को फरीदाबाद, संजय जून को रोहतक, आशिमा बराड़ को गुरुग्राम, सी जी रजनी कांथन को करनाल और फूल चंद मीणा की नूंह जिले के लिए नियुक्त किया गया है।

RELATED NEWS

Most Popular