Wednesday, August 26, 2026
Homeदिल्लीJustice Sanjeev Khanna : संजीव खन्ना बने देश के 51वें मुख्य न्यायधीश,...

Justice Sanjeev Khanna : संजीव खन्ना बने देश के 51वें मुख्य न्यायधीश, राष्ट्रपति मुर्मु ने दिलाई शपथ

Justice Sanjeev Khanna : जस्टिस संजीव खन्ना ने आज यानी 11 नवंबर को देश के 51वें सीजेआई के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में शपथ दिलाई। इस दौरान समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

जस्टिस संजीव खन्ना दिल्ली के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी सारी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से ही की है। उनका जन्म 14 मई 1960 को हुआ था। उनके पिता न्यायमूर्ति देस राज खन्ना थे, जो दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular