Friday, August 7, 2026
Homeहरियाणाजींद : युवक ने पेड़ पर फांसी लगा जान दी, सुसाइड नोट में...

जींद : युवक ने पेड़ पर फांसी लगा जान दी, सुसाइड नोट में 4 लोगों पर लगाए आराेप

Jind News : जींद जिले के  जुलाना क्षेत्र के करसोला गांव में युवक द्वारा पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं  घटना सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारा। पुलिस ने मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इस सुसाइड नोट में रुपयों के लेन-देन को लेकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप भी लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय विजयपाल दिहाड़ी मजदूरी करता था। बुधवार को उसने खेतों में जाकर पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। विजयपाल की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा हुआ था कि मेरी मरने की वजह सुनील तोता, प्रदीप गोहाना, संजय कन्हेली व अनिल हुड्डा है। वहीं  गांव करसोला निवासी मृतक के छोटे भाई अजय की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं इस बारे में जुलाना थाना प्रभारी नवीन मोर ने बताया कि करसोला गांव के युवक ने पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि मृतक विजयपाल को नौ जनवरी 2021 के एक मामले में आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपित था और अदालत में पेश नही होने पर आरोपित को भगौड़ा घोषित किया गया था।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular